ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

सांग्स ऑफ़ पैराडाइस का ट्रेलर रिलीज़ हुआ!!

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म ओटीटी पर इसी महीने रिलीज होगी। इसमें सोनी राजदान और सबा आजादलीड रोल में हैं। यह फिल्म कश्मीर की पहली महिला सिंगर नूर बेगम (राज बेगम) की जिंदगी पर आधारित है।

फिल्म की कहानी पद्मश्री से सम्मानित कश्मीरी गायिका राज बेगम पर बनी हैं, जिन्हें कश्मीर की 'मेलोडी क्वीन' के नाम से भी जाना गया। ट्रेलर मेंउनके उस संघर्ष की झलक है, जिन्होंने उन्हें लोकप्रिय गायिका बनाया। वह दौर ऐसा था कि कश्मीर में महिलाओं को गाने की इजाजत नहीं थी। मगर, तब राज बेगम ने परिवर्तित नाम के साथ यह सफर शुरू किया, विरोध झेला और फिर लगन और मेहनत के बूते सफलता के शिखर पर पहुंचीं।

फिल्म में सोनी राजदान और सबा आजाद दोनों ने राज बेगम का रोल अदा करते हुए अलग-अलग समयकाल को दिखाया है। ट्रेलर की शुरुआत मेंएक शख्स नूर बेगम (सोनी राजदान) से उनकी कहानी पूछता है। वे कहती हैं, क्या करेंगे मेरी कहानी का? जवाब मिलता है, 'आपकी कहानी लोगोंतक पहुंचाना बहुत जरूरी है'। अगले दृश्य में सबा आजाद की एंट्री होती है।

राज बेगम (सबा आजाद) गाना गाने में मगन हैं और मां की चिंता है जल्दी से बेटी का निकाह हो और बला टले! राज का जवाब होता है, 'खुदा नेऔरतों को सिर्फ शादी करने के लिए जमीन पर नहीं भेजा है'। राज की आंखों में एक सपना है और इस सपने को पूरा करने का भरोसा उसे अपने उस्तादसे मिलता है, जो कहते हैं, 'अगर तुम मेहनत करने को तैयार हो, तो मैं तुम्हें सिखाने को तैयार हूं'। सहेलियां समझाती हैं, 'तूने आज तक देखा है कश्मीरमें किसी लड़की को सिंगर बनते हुए'? राज कहती हैं, 'पर बन तो सकती है न'।

राज बेगम को हर जगह विरोध और रिजेक्शन झेलने पड़ते हैं। वह गाना गाती हैं तो अपना नाम तक अनाउंस नहीं करा पातीं और तब उन्हें नाम मिलताहै, 'नूर बेगम'। परिवार में जब बेटी के सिंगर बनने की खबर लगती है तो हालात ऐसे बन जाते हैं कि खुद राज बेगम सोचती हूं, 'मैं कुछ गलत तो नहींकर रही'? उस्ताद से जवाब मिलता है, 'अब कुछ नहीं करोगी तो गलत करोगी। अब यह आवाज कैद नहीं रह सकती'। इस तरह राज बेगम का सपनापूरा होता है और दुनिया को मिलती है एक सुरीली गायिका।

इस फिल्म का निर्देशन दानिश रेन्जू ने किया है। यह फिल्म 29 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Check Out The Trailer:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.