ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं!

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

'जाट' फिल्म से दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर चुके एक्शन हीरो सनी देओल ने सोमवार को मां प्रकाश कौर को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशलमीडिया पर पोस्ट किया अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मम्मा। आईलव यू।"

तस्वीर में अभिनेता काले रंग के गेटअप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पगड़ी से लेकर पैंट-शर्ट सब काले रंग के पहने हुए हैं। वहीं, उनकी मां पीले सूट मेंबेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों तस्वीरों में कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

बता दें, प्रकाश कौर अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं। दोनों की शादी 1954 में हुई थी। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, और दो बेटियां, विजेता और अजीता हैं।

अभिनेता सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' थी। इसका निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। सनी देओलके साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डाखतरनाक खलनायक 'राणातुंगा' के किरदार में हैं। फिल्म में उर्वशी रौतेला का एक आइटम सॉन्ग 'टच किया' भी है।

इसी के साथ ही वह वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' में भी नजर आएंगे। मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर 15 अगस्त को जारी किया था। अनुराग सिंह केनिर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसेसितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.