ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड सीरीज लेकर आ रहे हैं विवेक अग्निहोत्री

Photo Source :

Posted On:Monday, July 31, 2023

निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री कश्मीर नरसंहार पर एक नई वेब सीरीज लारहे हैं. उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अभूतपूर्व सफलता मिली थी और अब इसी विषय पर एक सीरीज आएगी, जिसका
नाम है, द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड.

यह ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी. पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था. अब वेब सीरीज की रिलीज डेट आगई है. द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड का प्रीमियर 11 अगस्त को होगा.

कुल सात एपिसोड वाली यह सीरीज एक डॉक्यूमेंट्री होगी. इसमें निर्माता-निर्देशक ने फिल्म की मेकिंग के दौरान किए शोधऔर दस्तावेजों को शामिल किया हैं, इस सीरीज में विस्थापित कश्मीरी पंडितो के
इंटरव्यू भी है. यह वेब सीरीज कश्मीरीहिंदुओं के पलायन के ऐसे तथ्यों को सामने लाएगी और उन सच्ची कहानियों को बताएगी, जो अब तक अनकही और अनदेखीरह गई हैं.

शो में एंकर के तौर पर विवेक अग्निहोत्री और द कश्मीर फाइल्स के एक्टर पल्लवी जोशी नजर आएंगी.

द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड दर्शकों को भारत के विभाजन के इतिहास से लेकर उन तमान घटनाओं से भी रूबरू कराएगीजिनसे नागरिकों को गुजरना पड़ा. साथ ही इसमें हाल की अस्थिर स्थितियों से भी रूबरू
कराया जाएगा. हालांकि कई लोग दकश्मीर फाइल्स की तरह इस वेब सीरीज को लाए जाने की भी अभी से आलोचना कर रहे हैं. अब देखना यह है कि इसकीरिलीज के बाद दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.