ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

द रॉयल्स सीजन 2 जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 28, 2025

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपनी हिट सीरीज़ द रॉयल्स के दूसरे सीजन का पोस्टर रिलीज़ करते हुए बड़ी खबर दी है। कैप्शन में लिखा है, "पुराना पैसा, नयाखून और एक और नया सीजन तैयार हो रहा हैं, द रॉयल्स सीजन 2 जल्द ही नेटलफ़िक्स पर आने वाला हैं". यानी पुराने शाही खानदान की नई कहानी, नई उर्जा, और एक बार फिर से राजसी ड्रामा आपके स्क्रीन पर जल्द आने वाला है।

द रॉयल्स एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ है, जिसे प्रियंका घोष और नूपुर अस्ताना ने डायरेक्ट किया है, और नेहा वीणा शर्मा ने लिखा है। प्रीतिशनंदी कम्युनिकेशंस के प्रोडक्शन में बनी इस सीरीज़ में भूमि पेडनेकर, इशान खट्टर, ज़ीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, विहान समत, डीनो मोरियाऔर मिलिंद सोमन जैसे बड़े कलाकार हैं, कहानी एक आधुनिक समय के शाही परिवार की है, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। जब परिवार का वारिसएक हॉस्पिटैलिटी एंटरप्रेन्योर के साथ मिलकर अपने पुरखों के महल को एक लग्ज़री रिज़ॉर्ट में बदलने का फैसला करता है, तब उनकी किस्मत में बड़ाबदलाव आता है।

यह शो 9 मई 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ था और दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों के बीच भी मिला-जुला रुख पाया। जहाँ प्रोडक्शनडिज़ाइन और प्रमुख कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई, वहीं कहानी और स्क्रिप्ट को कुछ हद तक कॉपी लगी और भावनात्मक गहराई कीकमी बताई गई।

लेकिन जो भी हो, द रॉयल्स का दूसरा सीजन शाही मनोरंजन के लिए फिर से तैयार है, और फैन्स इसे लेकर काफी उत्साहित हैं!


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.