ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

टू मच का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, September 15, 2025

बॉलीवुड की दो दमदार और बेहद पसंदीदा एक्ट्रेस — काजोल और ट्विंकल खन्ना — अब साथ में लाने जा रही हैं एक नया चैट शो ‘Too Much’, और शो का ट्रेलर देखकर इतना तो तय है कि मस्ती, हंसी और सितारों से भरा यह शो वाकई में कुछ ज़्यादा ही होने वाला है!

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, “चीजें थोड़ी ज़्यादा होने वाली हैं।” अब इस लाइन से इतना तो साफ हैकि ये शो हर हफ्ते दर्शकों को कुछ हटके, कुछ ‘ज्यादा’ देने वाला है। ट्रेलर में कई बड़े सितारों की झलक दिखाई गई है, लेकिन जिसने सबसे ज्यादासुर्खियां बटोरी, वह थी सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी। ट्रेलर में काजोल सलमान से पूछती हैं कि वो इस शो का प्रमोशन कैसे करेंगे, जिसपर सलमान बड़े ही मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं, "ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार्स।” यह सुनकर सभी हँसी से लोटपोट हो जाते हैं। और फिर जो होता है, वो वाकई में “टू मच” है — आमिर खान खुशी में सलमान के गाल पर किस कर देते हैं!

इसके अलावा ट्रेलर में गोविंदा और चंकी पांडे की जोड़ी भी तहलका मचाती दिखती है। गोविंदा अपने फेमस डायलॉग “इत्ती खुशी...” के साथ एंट्रीलेते हैं और चंकी पांडे अपनी एनर्जी से सबको हँसाते हैं। शो के ट्रेलर में नजर आने वाले बाकी मेहमानों की लिस्ट भी काफी दमदार है — वरुण धवन, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कृति सैनन, करण जौहर, जान्हवी कपूर और भी कई सितारे इस पागलपन और ग्लैमर से भरे सफर का हिस्सा बनने जारहे हैं।

यह शो आगामी 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रहा है।

Check Out The Trailer:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.