ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी वापस आ रही है, ‘वध 2’ के नए पोस्टर रिलीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 9, 2025

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की मशहूर जोड़ी अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। इस बार वे साल 2022 की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘वध’ केदूसरे पार्ट, ‘वध 2’ में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर साझा किए, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।

पोस्टर्स में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। एक पोस्टर में संजय मिश्रा पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं, जबकि नीना गुप्तासफेद आउटफिट में दिख रही हैं। पोस्टर शेयर करते हुए संजय मिश्रा ने लिखा, “कभी-कभी आप जो देखते हैं, वो पूरा सच नहीं होता।” साथ ही, फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। ‘वध 2’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म का निर्माण लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स कर रहा है, जबकि इसका निर्देशन और लेखन जसपाल सिंह संधू ने किया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ‘वध 2’ पूरी तरह नई कहानी पेश करेगी या पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी। फिल्म की बाकी कास्टको लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पहली फिल्म ‘वध’ 2022 में रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। यह क्राइम थ्रिलर सच्ची घटनाओं पर आधारित थी औरकहानी, निर्देशन तथा अभिनय के लिए तारीफें बटोरी थी। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ‘वध 2’ में कौन सा नया ट्विस्ट या कहानी मेकर्सपेश करेंगे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.