ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ऑपरेशन वैलेंटाइन फिल्म से वन्दे मातरम सांग रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 18, 2024

साउथ सुपरस्टार वरुण तेज और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' कोलेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था. इसी बीच फिल्म का एक और बेहतरीन गाना'वंदे मातरम' रिलीज हो चुका है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है.

'वंदे मातरम' एक देश भक्ति से भरा गाना है, जो वायु सेना को युद्ध के लिए तैयार होते हुए दिखाता है. गाने के बोल उन बहादुरवीरों को श्रद्धांजलि देते हैं जो देश की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ते. गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. गाने को मिकी जे. मेयर ने म्यूजिक दिया है और म्यूजिशियन सुखविंदर सिंह ने इसका हिंदी वर्जन तैयार किया है. गाने का तेलुगू वर्जन अनुरागकुलकर्णी ने गाया है.

इस गाने को तेलुगू और हिंदी दोनों में अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, 'एक गाना जो खासतौर से आपकेदिल को गर्व से भर देगा'. साथ ही गाने के वीडियो में भी वरुण और मानुषी को आईएएफ अधिकारियों की भूमिका में देखा जासकता है, जिसमें पहला एक पायलट की भूमिका निभा रहा है और दूसरा एक रडार अधिकारी की भूमिका निभा रहा है.

शक्ति प्रताप सिंह गड़ा के निर्देशन में बनी ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है.

Check Out The Song:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.