ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बैड न्यूज़ में नजर आएंगे विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एम्मी विर्क

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 20, 2024

गुड न्यूज तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन अब तैयार हो जाइये 'बैड न्यूज' के लिए, जिसे सुनाने के लिए करण जौहर बिल्कुल रेडी हैं. फर्स्ट लुक भीजारी कर दिया गया है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'बैड न्यूज' फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया, जहां बड़ी फ्रेश स्टार कास्ट देखनेको मिल रही है. इसका प्री-अनाउंसमेंट वीडियो जितना फनी था, उतना ही मजेदार फिल्म का फर्स्ट लुक भी है.बैड न्यूज में विक्की कौशल के साथपहली बार एम्मी विर्क और तृप्ति डिमरी दिखेंगें. तीनों की मजेदार जोड़ी अभी से फैंस को एक्साइट कर रही है. विक्की कौशल की चार्मिंग अंदाज, एमीका पंजाबी स्टाइल और एनिमल से नेशनल क्रश बनी तृप्ति को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

करण जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया गया. कैप्शन में डायरेक्टर ने लिखा कि ये फिल्म एक एंटरटेनिंग हंगामाफिल्म होगी. करोड़ों सिचुएशन के बीच पनपती एक कहानी. एक ऐसी कॉमेडी जो कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है. वीडियो में तीनों लीड कास्टका फनी और ड्रामेबाज अंदाज देखने को मिला. तीनों का अलग अलग ड्रेसिंग स्टाइल में मौज मस्ती करता फोटोशूट फैंस को पसंद आ रही है.

खबरों की मानें तो, विक्की और एम्मी दोनों को ही तृप्ति से प्यार है. लेकिन तृप्ति के होने वाले बच्चे का पिता कौन है, इसपर सस्पेंस है. अनाउंसमेंटकरने से पहले विक्की कौशल ने तृप्ति और एम्मी के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर कर पूछा था कि आप पहले कौन सी न्यूज सुनना चाहेंगे, गुड याबैड. जवाब में एमी ने गुड कहा था तो वहीं तृप्ति ने बैड कहा था. फैंस को एक्टर्स का ये प्रमोशनल तरीका भी काफी अच्छा लगा था.

फिल्म 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.