ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

विद्या बालन की फिल्म 'दो और दो प्यार' होगी इस दिन रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, March 11, 2024

विद्या बालन और इलियाना डी'क्रूज़ की फिल्म 'दो और दो प्यार' जिसमें उनके साथ प्रतीक गांधी और अमेरिकी एक्टर सेंथिल राममूर्ति नजर आने वाले है 19 अप्रैल को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने आज एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की रिवील।

विद्या बालन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "प्यार कभी कभी अनप्रेडिक्टेबल हो सकता है लेकिन यह बहुत नशीला होता है , फिल्म दो और दो प्यार आ रही है सिनेमाघरों में 19 अप्रैल को। "

इस साल जनवरी में इस फिल्म की अनाउंसमेंट की गयी थी जब फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म पहले 29 मार्च 2024 को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट बदल दी गयी है और फिल्म अब 19 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। अब यह फिल्म जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेस माही' के साथ रिलीज होगी।

फिल्म 'दो और दो प्यार' एक रोमांटिक ड्रामा है जिसको शीर्षा गुहा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आप देखेंगे कि ब्रेकअप की कगार पर खड़ा एक जोड़ा दो सेक्सी बाहरी लोगों के साथ एक-दूसरे को धोखा दे रहा है। जबकि वे अपने रहस्य को उजागर करने और अपने अलग रास्ते पर जाने का इंतजार कर रहे हैं, जीवन में उनके लिए अन्य योजनाएं हैं।फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी , इलियाना डी'क्रूज़ , सेंथिल राममूर्ति नजर आएंगे।

फिल्म 19 अप्रैल 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.