ताजा खबर
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||   

MP में आज सीएम पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, कार्यक्रम में पहुंचेंगे योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 13, 2023

मध्य प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज सुबह 11:30 बजे नए सीएम मोहन यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. मोहन यादव के अलावा दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी शपथ लेंगे. मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में राजभवन में होगा.

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. बता दें कि कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे. यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वह सीधे रायपुर पहुंचेंगे। जहां छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस, अजीत पवार, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, नागालैंड के एनएफयू भाग लेंगे.

बता दें कि एमपी में 17 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव हुआ था. जिसके नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए गए थे. एक बार फिर बीजेपी ने राज्य की 230 में से 164 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, पिछले चुनाव में 114 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस चुनाव में 64 सीटों पर सिमट गई. इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को एमपी का नया सीएम चुना गया. वहीं, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम चुना गया.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.