ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी डॉ. उमर की नई फोटो आई सामने, तुर्कमान गेट के पास मस्जिद में आया नजर

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 13, 2025

नई दिल्ली। 10 नवंबर की शाम दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में हुए आतंकी धमाके के मास्टरमाइंड आतंकी डॉ. उमर को लेकर नई जानकारी और तस्वीरें सामने आई हैं। इस आत्मघाती हमले में अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 से अधिक घायल हैं।

जाँच एजेंसियों के मुताबिक, ब्लास्ट हुई कार को आतंकी डॉ. उमर ही चला रहा था और धमाके में उसकी भी मौत हो गई। शुरुआती जाँच में पता चला था कि धमाके से पहले उमर लाल किला पार्किंग में कई घंटों तक खड़ा रहा था और सीसीटीवी कैमरे में उसकी मास्क लगी फोटो सामने आई थी।

ताज़ा अपडेट के अनुसार, धमाके से कुछ समय पहले आतंकी डॉ. उमर तुर्कमान गेट के पास स्थित एक मस्जिद में भी नज़र आया था। सूत्रों ने बताया कि डॉ. उमर ने अपनी विस्फोटक से भरी कार को सुनहरी मस्जिद पार्किंग में खड़ा किया और फिर पास की कमला मार्केट मस्जिद में गया, जहाँ वह लगभग 10 मिनट तक रुका था।

सुरक्षा एजेंसियाँ अब इस 10 मिनट के ठहराव और धमाके से पहले उसकी गतिविधियों के पूरे क्रम की गहन जाँच कर रही हैं। यह नई जानकारी विस्फोट से जुड़े साज़िश और सहयोगियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण हो सकती है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.