ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोहरे की वजह से देर से चल रहीं ये 22 ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 28, 2023

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. विजिबिलिटी कम हो गई है जिससे वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है. कोहरे के कारण ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. भारतीय रेलवे ने इसकी जानकारी दी है. रेलवे ने जानकारी दी है कि कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र में 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इसकी सूची भी जारी कर दी गई है.

पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (12801) 6 घंटे की देरी से चल रही है. कानपुर नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451) 3 घंटे देरी से चल रही है. वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12553) 4 घंटे देरी से चल रही है. रीवा आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12427) 6 घंटे देरी से चल रही है। प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) 4 घंटे देरी से चल रही है. आज़मगढ़ दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस (12225) साढ़े 9 घंटे की देरी से चल रही है. भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367) साढ़े तीन घंटे देरी से चल रही है.

कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र में 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं: भारतीय रेलवे pic.twitter.com/hgSBIeVv17

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2023
पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) 4 घंटे देरी से चल रही है. शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है. हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) ढाई घंटे की देरी से चल रही है. डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी (12423) ढाई घंटे की देरी से चल रही है. सियालदह नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12313) दो घंटे देरी से चल रही है. मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12557) ढाई घंटे की देरी से चल रही है. इंदौर नई दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12415) दो घंटे देरी से चल रही है.

वाको डी गाम हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस (12779) चार घंटे देरी से चल रही है। चेन्नई नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस (12615) पांच घंटे देरी से चल रही है. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621) 3 घंटे देरी से चल रही है। हैदराबाद नई दिल्ली तेलंगाना (12723) चार घंटे देरी से चल रही है। हबीबगंज नई दिल्ली भोपाल एक्सप्रेस (12155) दो घंटे देरी से चल रही है। गीता जयंती एक्सप्रेस (11841) पांच घंटे देरी से चल रही है. जम्मू तवी नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12426) ढाई घंटे की देरी से चल रही है. गोल्डन टेम्पल मेल (12904) तीन घंटे देरी से चल रही है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.