ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

बारिश, ओले, बिजली… फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्यों में ‘कहर’ बरपाएगी आंधी

Photo Source :

Posted On:Monday, April 28, 2025

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। आसमान से मानो आग बरस रही हो, जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग जरूरी कामों के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसी बीच राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आने और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्यों बदलेगा मौसम का मिजाज?

IMD के अनुसार, फिलहाल देश में कई महत्वपूर्ण मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। मध्य असम पर एक एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, पश्चिम विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक एक नॉर्थ-साउथ ट्रफ लाइन फैली है। इसके अलावा, मध्य उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तरी बांग्लादेश तक एक लो-प्रेशर ट्रफ लाइन बनी है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इन सबके प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का दौर चलेगा। हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा से शुरू होकर 60-70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

किन राज्यों में होगी बारिश और ओलावृष्टि?

27 अप्रैल को असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 और 28 अप्रैल को बारिश होगी, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 28 अप्रैल को बादल बरस सकते हैं।

पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी 28 से 30 अप्रैल के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 28-30 अप्रैल के दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 7 दिनों तक आंधी-बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां हवाओं की गति 30-50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आंतरिक कर्नाटक में भी ओलावृष्टि की आशंका है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। मध्य भारत में तापमान अगले दो दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूर्वी भारत में भी तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। महाराष्ट्र में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जबकि गुजरात में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

हीटवेव का अलर्ट भी जारी

भीषण गर्मी के बीच IMD ने हीटवेव को लेकर भी चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और प्रयागराज में शनिवार को तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो देश में सबसे अधिक था। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 28 अप्रैल से 1 मई तक लू चलने की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आगामी 28 से 30 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.