ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

'खरगे को हटाइए, प्रियंका को बनाइए चीफ', सोनिया गांधी को कांग्रेस विधायक ने लिखा खत, क्या डिमांड?

Photo Source :

Posted On:Friday, December 12, 2025

बिहार चुनाव में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद, एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सवालों के घेरे में आ गया है। इस बार, ओडिशा से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकिम ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेतृत्व परिवर्तन की मांग की है। मोकिम ने अपने पत्र में सीधे-सीधे वर्तमान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पद से हटाने और उनकी जगह प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग की है।

मोकिम ने पत्र में क्या कहा?

एएनआई से बातचीत में कटक के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकिम ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा, "मैंने सोनिया गांधी को एक लेटर लिखा है जिसमें कहा है कि पार्टी मुश्किल दौर से गुज़र रही है। उसे उनकी सलाह और नए लीडरशिप की जरूरत है।"

मोकिम ने मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र पर सवाल उठाते हुए कहा, "AICC प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए उम्र सही नहीं है। हमें युवा नेताओं को आगे लाना चाहिए। मुझे पता है कि सोनिया जी और सीवीसी मेंबर इस पर जरूर बात करेंगे। नुआपाड़ा उपचुनाव चिंता की बात थी।"

प्रदेश नेतृत्व पर भी सवाल

विधायक मुकिम ने अपने बुधवार को लिखे पत्र में केवल केंद्रीय नेतृत्व ही नहीं, बल्कि प्रदेश इकाई के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (नाम का उल्लेख किए बिना) को इस साल की शुरुआत में लगातार तीन चुनाव हारने और 'कांग्रेस विरोधी राजनीतिक विचारधारा' से जुड़े होने के बावजूद प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

बाराबती-कटक से पूर्व विधायक ने प्रदेशाध्यक्ष और उनके विधायक बेटे द्वारा अलग 'कोसल राज्य' के लिए दिए जा रहे सार्वजनिक समर्थन पर भी सवाल उठाया। उनका दावा है कि इस रुख से पार्टी कार्यकर्ताओं में 'गहरी अशांति' का भाव उत्पन्न हो गया है।

लगातार हार के लिए कौन जिम्मेदार?

मुकीम ने हाल ही में हुए नौपाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की करारी शिकस्त को जनता के कम होते विश्वास का एक और सबूत बताया। मुकीम खुद फरवरी में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे।

उन्होंने पत्र में लिखा, "जब कोई नेता अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में विश्वास हासिल नहीं कर पाता, तो कार्यकर्ता स्वाभाविक रूप से उसके नेतृत्व पर से भरोसा खो देते हैं और ओडिशा में पार्टी का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर सवाल उठाते हैं।"

उन्होंने बताया कि कांग्रेस को इस सीट पर लगभग 83,000 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व विधायक ने कहा कि हजारों जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता अब कंफ्यूज्ड, हतोत्साहित और दिशाहीन महसूस कर रहे हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.