ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मेघालय CM ऑफिस पर हमला करने वाले 18 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 25, 2023

मुंबई, 25 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मेघालय में मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमला करने वाले 18 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की दो पदाधिकारी भी शामिल हैं। इनकी पहचान बेलिना एम मराक और दिलचे च मराक के रूप में हुई है। तुरा में बने CM ऑफिस पर भीड़ ने बीते दिन हमला कर दिया था, जिसमें 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। हमले के लिए उकसाने का आरोप दो TMC नेताओं पर लगा है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। दरअसल, जिस समय हमला हुआ, उस समय सीएम कॉनराड संगमा अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा (ACHIK) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (GHSMC) के प्रतिनिधियों के साथ बात कर थे। ये संगठन पिछले 14 दिनों से तुरा को विंटर कैपिटल बनाने की मांग करने के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं। CM ने इनके प्रतिनिधियों को बीते दिन बातचीत के लिए बुलाया था। बातचीत करीब पूरी हो गई थी, तभी अचानक भीड़ आई और पथराव करने लगी। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ ने CM ऑफिस का गेट तोड़ने की भी कोशिश की। इस हमले में 21 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

सिविल सोसाइटी ग्रुप का कहना है कि 1972 में मेघालय को पहली बार राज्य का दर्जा मिला था। तब तुरा को राजधानी बनाने का वादा किया गया था। आंदोलन करने वाले यहां मिनी सचिवालय के लिए भी राजी हैं। उनका कहना है कि गारो हिल्स में रहने वाले सभी समुदायों के विकास और समस्याओं को हल करने के लिए विंटर कैपिटल बनाना ही एकमात्र तरीका है। वहीं, मुख्यमंत्री संगमा ने कहा, ऑफिस पर हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा (ACHIK) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (GHSMC) के प्रतिनिधियों के साथ बात कर रहे हैं। उनकी कुछ मांगे हैं। हिंसा के बाद CM कॉनराड संगमा ने हिंसा में घायल सुरक्षाकर्मियों का हालचाल जाना। संगमा के घायल सुरक्षाकर्मियों के साथ बातचीत की तस्वीर मीडिया में सामने आई है। फोटो में घायल सुरक्षाकर्मी फर्श पर पड़े दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घायल कर्मियों के लिए 50 हजार रुपए की मदद और इलाज का खर्च देने की घोषणा की है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.