ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

वडोदरा में महिसागर नदी पर पुल ढहने से 21 की मौत, एक लापता, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 11, 2025

मुंबई, 11 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल 9 जुलाई की सुबह उस समय ढह गया जब उस पर से ट्रैफिक गुजर रहा था। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति की तलाश में NDRF और SDRF की टीमें जुटी हैं। शुक्रवार को अस्पताल में एक घायल की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ। हादसे के समय दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा पुल से नदी में गिर गए थे, जबकि एक टैंकर पुल के टूटे सिरे पर फंसा रह गया। वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया ने बताया कि नदी में गिरे एक टैंकर में सल्फ्यूरिक एसिड था, इसलिए यह जांच की जा रही है कि कहीं उसमें से कोई रिसाव तो नहीं हुआ है। वहीं नदी के पानी में सोडा ऐश होने के कारण बचाव कार्य में लगे लोगों को जलन और खुजली की शिकायत हो रही है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की भी जान चली गई है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए राज्य के सड़क एवं भवन विभाग के चार इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुल की नींव और जोड़ कमजोर हो चुके थे, जिससे हादसा हुआ। सरकार ने जांच समिति गठित की है जो 30 दिनों में पूरी रिपोर्ट सौंपेगी।
यह ब्रिज 1981-82 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनाया गया था। 2015 में भी इसकी हालत खराब पाई गई थी, जिसके बाद इसकी बेयरिंग बदली गई थी। तब भी निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी। पुल भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड को सौराष्ट्र से जोड़ता था। इसके ढहने के बाद अब इन क्षेत्रों से सौराष्ट्र पहुंचने के लिए अहमदाबाद होकर जाना पड़ेगा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार पुल की मरम्मत के लिए शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हादसा पूरी तरह प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि शुरूआती राहत और बचाव कार्य में उन्हें प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली, सब कुछ उन्होंने खुद संभाला।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.