ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ओडिशा से गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश विनोद कुमार रेवाड़, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

मुंबई, 29 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश विनोद कुमार रेवाड़ को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। टीम ने लगभग 1600 किलोमीटर दूर नयागढ़ में दबिश दी और उसे दबोच लिया। विनोद विभिन्न पेपर लीक प्रकरणों में लंबे समय से वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पहचान बदलकर डीजल भरने का काम कर रहा था। एसओजी ने उसे शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे छह दिन के रिमांड पर भेजा गया। एडीजी (एसओजी व एटीएस) वी.के. सिंह ने बताया कि 42 वर्षीय विनोद कुमार रेवाड़, निवासी डूंगरी रेनवाल, एसआई भर्ती परीक्षा 2021, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय और स्कूल लेक्चरर ग्रेड-फर्स्ट के पेपर लीक मामलों में वांछित था।

उसके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका था और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। डीआईजी परिस देशमुख के नेतृत्व में एसओजी की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार ओडिशा में ठिकाना बदलकर रह रहे विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने से पहले वह एक रेलवे ब्रिज बनाने वाले ठेकेदार के यहां काम कर रहा था और वाहनों में डीजल भरने का काम करता था। वह पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारन और जगदीश बिश्नोई का करीबी सहयोगी बताया जाता है। उसके पास रेनवाल में एक कोचिंग सेंटर और स्कूल भी है, जहां से उसकी गतिविधियां संचालित होती थीं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.