ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत, राजधानी हाई अलर्ट पर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 10, 2025

मुंबई, 10 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम उस वक्त दहशत फैल गई जब लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई और देखते ही देखते आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना करीब शाम 6:55 बजे हुई। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों और वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।

सूत्रों के अनुसार, अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल लोगों को एलएनजेपी और अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां, एंबुलेंस और दिल्ली पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। फिलहाल इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और पुलिस ने आस-पास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, धमाके की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक जांच में कार के अंदर विस्फोटक सामग्री मिलने की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठे कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और एनआईए की टीमें भी जांच में जुट गई हैं। पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लाल किले के पास यह इलाका हर शाम बेहद भीड़भाड़ वाला होता है, ऐसे में अगर धमाका कुछ मिनट पहले या बाद में होता, तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने की घोषणा की है, वहीं गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.