ताजा खबर
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||   

नैनीताल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, एक बच्चे समेत 4 लोगो की हुई मौत, 21 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे यात्रियों से भरी बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक बच्चा, दो महिला और एक पुरुष हैं। सभी 21 घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ड्राइवर समेत 12 की हालत गंभीर है। बस में ड्राइवर समेत 25 लोग सवार थे। यह बस सुबह करीब 5 बजे पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। नैनीताल के भीमताल इलाके के वोहरा कुन में दोपहर के वक्त हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉन्ग साइड से आ रही अल्टो को बचाने के चक्कर में बस खाई में गिर गई। जानकारी मिलने के बाद SDRF, फायर डिपार्टमेंट, लोकल टीम और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को रस्सी और कंधे पर रखकर खाई से निकाला गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है।

एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि भीमताल से 500 मीटर आगे रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। अभी तक की जानकारी के अनुसार 21 लोग घायल हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद CM पुष्कर धामी ने X पर लिखा, भीमताल के पास बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का सूचना दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्य के आदेश दिए गए हैं। बाबा केदारनाथ से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं। वहीं, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.