ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

तीसरी मंजिल की ग्रिल में फंसी बच्ची, फायर फाइटर की सतर्कता से बची जान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 8, 2025

मुंबई, 08 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पुणे में मंगलवार सुबह एक चार साल की बच्ची बाल-बाल बच गई, जब वह खेलते-खेलते बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की खिड़की की ग्रिल में फंसकर लटक गई। यह घटना गुजर निंबालकरवाड़ी इलाके की सोनावणे बिल्डिंग की है, जो सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया गया कि बच्ची की मां बड़ी बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने गई थी और इस दौरान उसने छोटी बच्ची को घर के अंदर ही बंद कर दिया। मां के बाहर जाने के बाद बच्ची खिड़की की तरफ गई और खेलते हुए ग्रिल के बाहर निकल गई। उसी समय उसका सिर ग्रिल में फंस गया और वह वहीं लटक गई।

सौभाग्य से उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक फायर फाइटर की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और तीसरी मंजिल की तरफ दौड़े। जब उन्होंने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है, तो वे नीचे गए और बच्ची की मां को ढूंढ निकाला। मां को साथ लेकर वह फिर ऊपर आए और मिलकर बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया। आपको बता दें, ऐसी ही एक और घटना पिछले साल तमिलनाडु के अवादी शहर में घटी थी, जहां एक आठ माह की बच्ची चौथी मंजिल से गिरते हुए दूसरी मंजिल के शेड पर आ गिरी थी। वह शेड के किनारे पर लटकी रही और नीचे खड़े पड़ोसियों ने चादर फैलाकर एहतियात बरती। इसी बीच, तीन युवक पहली मंजिल की खिड़की पर पहुंचे। उनमें से एक रेलिंग पर चढ़ गया और साहस दिखाते हुए बच्ची को खींचकर सुरक्षित कर लिया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.