ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

तमिलनाडु के मंदिर उत्सव में अंगारों में गिरा शख्स, मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 16, 2025

मुंबई, 16 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक उत्सव के दौरान अंगारों के गड्ढे में गिरने से 56 साल के एक भक्त केशवन की मौत हो गई। यह घटना कुयावनकुडी में अग्नि-चलन अनुष्ठान के दौरान हुई। इस हादसे का एक वीडियो वायरल हो गया है। स्थानीय रूप से थीमिधि थिरुविझा के नाम से जाना जाने वाला यह अनुष्ठान वार्षिक सुब्बैया मंदिर उत्सव का हिस्सा है। जो इस बार 10 अप्रैल को शुरू हुआ था। भक्त अपनी मन्नतें पूरी करने और आशीर्वाद लेने के लिए जलते अंगारों से भरे गड्ढे में नंगे पैर चलते हैं।

दरअसल, 10 अप्रैल से शुरू हुए थीमिधि थिरुविझा अनुष्ठाान के लिए वालंथरावाई गांव के रहने वाले केशवन भी आए थे। मन्नत पूरी करने के दौरान केशवन संतुलन खो बैठे और जलते अंगारों पर गिर पड़े। मंदिर में मौजूद बचाव दल ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और रामनाथपुरम जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पहले भी, इसी महीने, तमिलनाडु के अवरंगाडु में अग्नि मरियम्मन मंदिर उत्सव के दौरान एक व्यक्ति अपने छह महीने के बच्चे के साथ जलते अंगारों पर चलते समय गिर पड़ा था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.