ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

असम में अमित शाह का कांग्रेस पर वार, कहा- जितनी गालियां दोगे उतना कमल खिलेगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

मुंबई, 29 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम दौरे के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जो राजनीति का सबसे निचला स्तर है। शाह ने गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस नेताओं ने मोदी जी की माताजी को लेकर अभद्र बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी की मां ने बेहद साधारण जीवन जीते हुए अपने बच्चों को संस्कार दिए और आज उनका बेटा पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहा है। राहुल गांधी को अगर ज़रा भी शर्म है तो उन्हें मोदी जी और उनकी मां पर बोले गए अपशब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की "घुसपैठिया बचाओ यात्रा" इस तरह की नकारात्मक राजनीति का उदाहरण है, जहां स्वागत मंच से पीएम की माताजी का अपमान किया गया। शाह ने इसे देश के सार्वजनिक जीवन के लिए घातक बताया और कहा कि कांग्रेस इस तरह की राजनीति से कभी जनादेश हासिल नहीं कर पाएगी।

अमित शाह ने याद दिलाया कि यह परंपरा कांग्रेस में नई नहीं है। अतीत में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर, जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह और रेणुका चौधरी जैसे नेताओं ने भी मोदी जी को लेकर अपशब्द कहे हैं। किसी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा, किसी ने नीच आदमी, किसी ने रावण तो किसी ने भस्मासुर और वायरस तक बताया। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि जितनी गालियां मोदी जी को दी जाएंगी, उतना ही कमल का फूल खिलेगा और जनता उन्हें हर चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर असम में हैं, जहां उन्होंने राजभवन के नए ब्रह्मपुत्र विंग समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.