ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

ग्वालियर में हुई भजन संध्या, सीएम ने कहा, चंबल का बेल्ट कर रहा है विकास, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 10, 2025

मुंबई, 10 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ग्वालियर में माधवराव सिंधिया की 80वीं जन्म जयंती पर अम्मा साहब की छत्री पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे और बेटे महान आर्यमन सिंधिया के साथ मौजूद रहें। दिल्ली से आईं भजन गायिका चित्रा रॉय ने जब भजन 'हर रस्ता अनजान यहां, हर प्राणी मेहमान यहां' गाया तो सिंधिया परिवार भावुक हो गया। परिवार के सदस्य इस दौरान बार-बार आंख पोंछते नजर आए। इसके बाद 'पायोजी मैंने राम रतन धन पायो' भजन पर गायिका चित्रा ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। मंच पर सभी धर्म के गुरुओं को स्थान देकर उनका सम्मान किया गया। इससे पहले सुबह सिंधिया परिवार सहित शहर के लोगों ने छत्री प्रांगण पहुंचकर माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की थी। छत्री प्रांगण में रखी गई भजन संध्या में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह, इमरती देवी सहित अन्य नेता शामिल हुए।

वहीँ, भजन संध्या में शामिल हुए सीएम ने कहा, आज कैलासवासी माधवराव जी सिंधिया की जयंती पर मैं पुष्पांजलि अर्पित करने आया हूं। आज हमने शिवपुरी के नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाया है। एक मादा टाइगर को रिलीज किया है। मुझे प्रसन्नता है कि चंबल का बेल्ट विकास कर रहा है। हम सब जानते हैं कि माधवराव जी के समय से विकास कर रहा है। माधव जी के समय के नेशनल पार्क को आगे बढ़ाया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.