ताजा खबर
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||   

बिग बॉस सीजन 7 फेम एक्टर एजाज खान को मिले 155 वोट, ये NOTA को मिले वोटों से भी कम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 23, 2024

मुंबई, 23 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वर्सोवा सीट से बिग बॉस सीजन 7 फेम एक्टर एजाज खान ने चुनाव लड़ा था। उनकी यहां जमानत जब्त हो गई है। आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले एजाज को NOTA से भी कम वोट मिले हैं। एक्टर को 155 वोट मिले, जबकि 1298 लोगों ने NOTA का बटन दबाया। इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स वाले एजाज की हार पर तरह-तरह के मीम वायरल हैं। लोगों का कहना है कि इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोवर्स के बावजूद एजाज की सोशल मीडिया लोकप्रियता वोटों में तब्दील नहीं हो पाई। एजाज के फेसबुक पर 41 फॉलोअर्स हैं। वर्सोवा सीट से शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता हारुन खान ने जीत हासिल की। उन्हें 65396 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी की डॉ. भारती लावेकर रहीं, उन्हें 63796 वोट मिले। वहीं, एजाज खान 11वें नंबर पर रहे।

तो वहीं, एजाज खान ने विधानसभा चुनाव से पहले इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी। उन्होंने मुंबई उत्तर मध्य सीट से चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्हें केवल 1041 वोट मिले थे। यहां से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने चुनाव जीता था। साथ ही, एजाज खान अक्सर कान्ट्रवर्सी में बने रहते हैं। एजाज यूट्यूबर कैरी मिनाटी से ऑन कैमरा माफी मंगवा चुके हैं। कैरी मिनाटी ने बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रहे एजाज के रोस्ट वीडियो बनाए थे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.