ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

बीजेपी ने अपने चुनावी कैंपेन में 'मैं मोदी का परिवार हूं' थीम सॉन्ग किया लॉन्च, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 16, 2024

मुंबई, 16 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बीजेपी ने अपने चुनावी कैंपेन मैं मोदी का परिवार हूं का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। ये वीडियो PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा, मेरा भारत, मेरा परिवार। वीडियो में देश के हर कोने के लोगों की झलक दिखाई गई है। महिलाओं से लेकर किसानों मजदूरों तक और छात्रों से लेकर युवाओं के लिए लागू की गईं योजनाओं का इस वीडियो में जिक्र किया गया है। देशभर में पीएम की सभाओं, उनके दौरों की झलकियां इस वीडियो में हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के समय मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों पर फूल बरसाने का फुटेज भी इसमें शामिल किया गया है। यह गाना अधिकतर हिंदी भाषा में है। हालांकि इस सॉन्ग की लाइन मैं मोदी का परिवार हूं को हिंदी के अलावा गुजराती, पंजाबी, उड़िया, तमिल समेत 11 अन्य भाषाओं में भी गाया गया है।

दरअसल, पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू यादव ने कहा था कि PM परिवारवाद पर हमला करते हैं, लेकिन उनका अपना परिवार नहीं है। इसी के जवाब में भाजपा ने X पर पोस्ट किया, हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, PM मोदी का परिवार। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे मोदी का परिवार लिखना शुरू कर दिया। 4 मार्च को भाजपा ने लालू यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार और राजशाही मानसिकता के गर्त में डूबे लोग समझ लें कि देश का जन जन मोदी का परिवार है। प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में सोमवार को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के परिवार वाले बयान का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा। PM की स्पीच के कुछ देर बाद ही भाजपा नेताओं अमित शाह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू जैसे बड़े नेताओं ने प्रोफाइल नेम चेंज कर दिया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.