ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

तेलंगाना में BRS सांसद कोथा प्रभाकर को एक शक़्स ने मारा चाकू, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 30, 2023

मुंबई, 30 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तेलंगाना के मेडक से सांसद और विधानसभा चुनाव में BRS प्रत्याशी कोथा प्रभाकर रेड्डी पर चाकू से हमला किया गया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वो सिद्दीपेट के सुरामपल्ली गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभाकर को पेट में चाकू मारा गया। उन्हें तुरंत गजवेल अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत अभी स्थिर है। उन्हें हैदराबाद भी शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें, कोथा प्रभाकर रेड्डी ने 2014 में मेडक (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के लिए हुए उप चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उन्होंने 3.61 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

तो वहीं, सिद्दीपेट की पुलिस कमिश्नर एन श्वेता ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। उसकी पहचान और हमले की वजह पता की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने DGP को चुनाव प्रत्याशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, चश्मदीदों के मुताबिक, कोथा अपने चुनावी प्रचार के दौरान एक पादरी के घर की ओर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात शख्स भीड़ से निकलकर कोथा के सामने आया। ऐसा लगा जैसे वो सांसद से हाथ मिलाना चाहता हो, लेकिन उसने अचानक चाकू निकाला और उनके पेट में घोंप दिया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.