ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार तेज, प्रियंका आज से मैदान में, राहुल-तेजस्वी की 29 अक्टूबर को साझा रैली, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 27, 2025

मुंबई, 27 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। NDA और महागठबंधन के नेता अब पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। छठ पूजा के बाद मंगलवार से प्रचार अभियान में और तेजी आने की उम्मीद है। इसी दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं। वह मंगलवार को बेगूसराय के बछवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं, राहुल गांधी 29 अक्टूबर को राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त रैलियां करेंगे। महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार हो चुका है, जिसे पटना में मंगलवार शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। हालांकि इस मौके पर राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे। इस घोषणापत्र में तेजस्वी यादव ने सबसे बड़ा वादा किया है—अगर उनकी सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट बैठक में 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां देने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

इधर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि NDA की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने खुद को CM उम्मीदवार साबित करने के लिए लड़ाई-झगड़ा करके अपना नाम आगे बढ़ाया है, जबकि NDA में पहले से नेतृत्व तय है। 18वीं बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। दोनों चरणों में कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें करीब 41 प्रतिशत यानी 1085 प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार अब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “बीस साल से एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों खराब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है।” तेजस्वी ने कहा कि यह चुनाव नया बिहार बनाने का मौका है, जहां युवाओं को रोजगार और सम्मान मिले। तेजस्वी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह “भारतीय जुमला पार्टी” है, जो सिर्फ दंगे-फसाद करवाने और समाज को बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने ही बिहार में बीजेपी को जमीन दी। तेजस्वी बोले कि उनकी उम्र भले कम है, लेकिन जुबान पक्की है—जो कहा वो किया, और जो कह रहे हैं वो जरूर करेंगे।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन को इस बार मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार ने 15 साल तक बिहार को पीछे धकेला और जनता उस दौर को भूल नहीं पाई है। 2020 के चुनाव में राजद सिर्फ NDA की टूट की वजह से बड़ी पार्टी बन पाई थी। लेकिन इस बार NDA एकजुट है और महागठबंधन बिखरा हुआ। चिराग ने दावा किया कि 2025 का चुनाव नतीजा ऐतिहासिक होगा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.