ताजा खबर
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||   

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अधिकारियों ने विशाखापत्तनम के डिविजनल रेलवे मैनेजर को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, November 17, 2024

मुंबई, 17 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अधिकारियों ने विशाखापत्तनम के वाल्टेयर डिवीजन के डिविजनल रेलवे मेनेजर (DRM) सौरभ प्रसाद को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। सौरभ कुमार पर मुंबई के एक ठेकेदार से 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है। CBI ने रिश्वत देने वाले को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, DRM ने मैकेनिकल ब्रांच से जुड़े एक टेंडर के सिलसिले में ठेकेदार से 25 लाख रुपए की मांग की थी। रिश्वत लेने के लिए वे मुंबई पहुंचे, जहां दिल्ली से आई CBI टीम के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद, CBI अधिकारियों ने विशाखापत्तनम में DRM ऑफिस की तलाशी ली, जहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए।

सूत्रों के मुताबिक, विशाखापत्तनम डिवीजन के DRM सौरभ प्रसाद, 1991 बैच के मैकेनिकल इंजीनियरिंग रेलवे अधिकारी हैं। वे एक साल पहले विशाखापत्तनम में DRM के रूप में नियुक्त हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के मामले को लेकर CBI सोमवार सुबह पूरी जानकारी देगी। दरअसल, इस घटना से पहले जुलाई में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब CBI ने भ्रष्टाचार के आरोप में रेलवे के पांच सीनियर ऑफिसर को गिरफ्तार किया थ। इनमें गुंतकल डिवीजन के डिविजनल रेलवे मेनेजर (DRM) विनीत सिंह भी शामिल थे। CBI ने गुंतकल रेलवे डिवीजन में कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को उजागर करने के लिए यह ऑपरेशन चलाया था। जांच के दौरान, CBI टीमों ने कुछ आरोपियों के घरों से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया। विनीत सिंह के आवास से लगभग 7 लाख रुपए और तीन अन्य व्यक्तियों से 11 लाख रुपए जब्त किए गए थे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.