ताजा खबर
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||   

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता को तिहाड़ में गिरफ्तार किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 11, 2024

मुंबई, 11 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता को तिहाड़ में गिरफ्तार किया। कविता 26 मार्च से तिहाड़ में बंद हैं। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो कविता की रिमांड मांगने के लिए शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश करेगी। रिमांड मिलने पर कविता को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा, जहां एंटी करप्शन ब्रांच की टीम उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से इजाजत लेकर बीते दिनों तिहाड़ में जाकर कविता से पूछताछ की थी। के कविता से सह-आरोपी बुची बाबू के फोन से बरामद वॉट्सऐप चैट और एक जमीन सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में सवाल-जवाब किए गए थे। आरोप है कि जमीन सौदे के बाद आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

आपको बात दें, के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। 16 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट ने कविता को 23 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में भेजा था। कोर्ट ने 23 मार्च को उनकी प्रवर्तन निदेशालय कस्टडी 26 मार्च तक बढ़ा दी। 26 मार्च को कविता को ज्यूडिशियल कस्टडी में तिहाड़ भेजा गया था। फिलहाल, भारत राष्ट्र समिति की नेता को 23 अप्रैल तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि कविता शराब कारोबारियों के गुट 'साउथ ग्रुप' की प्रमुख सदस्य थीं। साउथ ग्रुप से जुड़े लोगों पर दिल्ली में शराब कारोबार के लाइसेंस के बदले आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए रिश्वत देने का आरोप है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.