ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई ने हावड़ा सीट से TMC के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 13, 2024

मुंबई, 13 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन ने हावड़ा सीट से तृणमूल कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया। बाबुन TMC उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के सिलेक्शन से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि प्रसून हावड़ा के लिए सही विकल्प नहीं हैं। कई सक्षम उम्मीदवार थे, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। पार्टी ने ठीक नहीं किया। भाई के ऐलान के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं और मेरा परिवार बाबुन से अपने सभी रिश्ते खत्म करते हैं। बाबुन ने कहा, हावड़ा से TMC प्रत्याशी प्रसून बनर्जी दो बार से सांसद हैं। प्रसून ने मेरा जो अपमान किया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। मुझे पता है दीदी मेरे फैसले से सहमत नहीं होंगी, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो मैं हावड़ा सीट से निर्दलीय चुनाव लडूंगा। जब तक ममता दीदी हैं, मैं कभी पार्टी नहीं छोड़ूंगा और न ही किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होऊंगा। हां, मैं खेल से जुड़ा हूं, और मैं कई ऐसे भाजपा नेताओं को जानता हूं, जो खेल से जुड़े हुए हैं पर भाजपा में नहीं जा रहा हूं।

तो वहीं, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से अलग अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बाद अब TMC मेघालय में भी पार्टी के विरोध में अपने प्रत्याशी खड़े कर रही है। TMC ने मेघालय की तुरा संसदीय सीट से पूर्व मंत्री जेनिथ संगमा को अपना कैंडिडेट घोषित किया है। कांग्रेस ने यहां से पहले ही सालेंग ए संगमा को अपना उम्मीदवार घोषित किया हुआ है। TMC के इस फैसले के बाद कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक से अलग हो सकती हैं। जेनिथ संगमा पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के छोटे भाई हैं, जो 2023 के चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर TMC में शामिल हो गए थे। हालांकि, मुकुल संगमा विधानसभा चुनाव में अपनी सीट हार गए।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.