ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

कांग्रेस का दावा, अजित पवार जरूर बनेंगे महाराष्ट्र के CM, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 27, 2023

मुंबई, 27 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। NCP से राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल का मानना है कि महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार लोकप्रिय नेता हैं, इसलिए उन्हें आज नहीं तो कल मुख्यमंत्री बनने का मौका जरूर मिलेगा। प्रफुल्ल ने नागपुर में यह बात कही। प्रफुल्ल ने कहा, जो लोग काम करते हैं, उन्हें मौका मिलता ही है। अजित दादा को भी मिलेगा। दरअसल, 24 जुलाई को कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया था कि अजित 10 अगस्त को एकनाथ शिंदे की जगह राज्य के मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के CM शिंदे और विधायकों की अयोग्यता पर 10 अगस्त तक फैसला आ सकता है। इसके बाद अजित को सीएम बनाया जाएगा।

वहीं, 24 जुलाई को ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने चव्हाण के दावे को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि तीनों दल, भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), NCP (अजित पवार गुट) के तीनों नेताओं को यह स्पष्ट है कि शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राज्य सरकार में कोई बदलाव नहीं होगा। फडणवीस ने कहा था, किसी को भी अपने मन में कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए। अगर विपक्ष ऐसी कोशिश करता है, तो इसका मतलब है कि वे पतंगबाजी कर रहे हैं और उनकी पतंग जल्द ही कटने वाली है।

दरअसल, NCP के 9 विधायक 2 जुलाई को शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए थे। इनमें अजित पवार को डिप्टी CM बनाया गया था। वो 13 सालों में 5वीं बार डिप्टी सीएम बने थे। इसके अलावा 8 अन्य विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, संजय बनसोड़े, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। NCP के 9 मंत्रियों को मिलाकर महाराष्ट्र में अब 29 कैबिनेट मंत्री हो गए। 14 जुलाई को NCP के सभी 9 मंत्रियों को उनके विभाग भी मिल गए थे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.