ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 9, 2025

मुंबई, 09 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद एमपी कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी महाराज चौराहे से शौर्य स्मारक तक निकली। जिसमें कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले, भोपाल शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल सहित तमाम कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक बात साबित हो चुकी है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता रहा है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे देश की इंटेलिजेंस और रॉ ने सही तरीके से आतंकियों के ठिकानों को चिह्नित किया और हमारा निशाना सही जगह पर लगा है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, यह काबिले तारीफ कार्रवाई है। मैं समझता हूं कि सेना मजबूती काम कर रही है। भारत की सेना के आगे पाकिस्तान घबराया हुआ है।कांग्रेस पार्टी ने भारतीय सेवा का मनोबल बढ़ाने के लिए यात्रा निकाली है। प्रदेश के कार्यकर्ता हर जिले से आए हुए हैं। हम सेना को सैल्यूट करते हैं। सेना का मनोबल ऊंचा रहे। पूरी कांग्रेस पार्टी देश की सेना के साथ है। मैं तो यही कहता हूं कि पाकिस्तान हिंदुस्तान से निकला हुआ एक छोटा सा बच्चा है। वह हमेशा नादानी करता आया है। इसलिए उसके 1971 में टुकड़े हुए थे और निश्चित तौर पर इस बार फिर चाहूंगा कि पाकिस्तान के टुकड़े हों। पाक अधिकृत कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा बने और बलूचिस्तान पर हमारा कब्जा हो। साथ ही, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि आतंकी हमला हमारे देश पर हुआ है। उसे जवाब देने का काम हमारी सेना ने किया है। जो हमारे देश के खिलाफ आंख उठाने का काम करेगा, उसका वही हश्न होगा जो आज हमारी सेनाओं ने किया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.