ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||   

ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद जारी, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 22, 2025

मुंबई, 22 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर चल रहा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत फूलबाग स्थित मानस भवन में सभा से हुई, जहां वक्ताओं ने प्रतिमा स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट की ओर कूच करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने केवल सभा की अनुमति दी थी। ऐसे में फूलबाग चौपाटी पर बैरिकेड लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। रैली को रोकने के लिए भारी पुलिस बल पहले से तैनात था, जिसने कार्यकर्ताओं को बैरिकेड पर चढ़ने से रोका। इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया ने एसडीएम अतुल सिंह को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम एक ज्ञापन सौंपा और सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक वापस लौट गए।

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद तब और गहरा गया जब 19 मई को जबलपुर में चीफ जस्टिस के साथ दोनों पक्षों की बैठक में फिलहाल मूर्ति स्थापना का निर्णय टाल दिया गया। इसके बाद से मूर्ति लगाने के पक्षधर संगठनों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग मूर्ति स्थापना में बाधा बनेंगे, उन्हें ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इसके साथ ही भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी सहित कई संगठनों ने मानस भवन से रैली निकालने की घोषणा की थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने फूलबाग से लेकर हाईकोर्ट और कलेक्ट्रेट तक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक दर्जन से अधिक मार्गों को डायवर्ट किया गया। फिलहाल प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी हाल में रैली को सभा स्थल से आगे न बढ़ने दिया जाए।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.