ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के 16 में से 9 घरों में पड़ी दरारें, गांव वालो ने की सर्वे की मांग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 23, 2023

मुंबई, 23 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति जिले के लिंडुर गांव में जमीन धंसने के बाद करीब 16 में से 9 घरों में दरारें पड़ गई हैं। गांव में रहने वाले 70 लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। उन्हें डर है कि उनका घर कभी भी गिर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में दरार पड़ने के अलावा उनकी खेती की जमीन भी धंस गई है। इन लोगों ने सरकार से सर्वे कराने की मांग की है। गोहरमा गांव की प्रधान सरिता ने कहा कि जून-जुलाई महीने में गांव के कुछ इलाकों में दरारें देखी गईं। बाद में वे चौड़ी होती चली गईं, जिससे घरों को खतरा हो गया। गांव के 16 में से 9 घरों में दरारें पड़ चुकी हैं और 4 घर असुरक्षित घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर साल गांव के पास स्थित जहमला नाले में बाढ़ आती है। घरों में दरार पड़ने के लिए ये नाला जिम्मेदार हो सकता है, लेकिन दरारों के पीछे की वजह जियोलॉजिकल सर्वे से ही पता चल सकती है। हमने अफसरों से इसकी मांग की है।

तो वहीं, लाहौल-स्पीति जिले के डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार ने बताया कि जिन लोगों के घरों में दरारें आई हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। लेकिन अभी तक कोई सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट नहीं हुआ है। अफसरों को प्रभावित लोगों की मदद के लिए कहा गया है। कुमार ने बताया कि हमने सरकार से जहमाला नाले के जलभराव की समस्या दूर करने के लिए इस पर नहर बनाने के लिए आग्रह किया है। वहीं, जिला प्रशासन ने IIT मंडी को इस मुद्दे पर रिसर्च करने, घरों में दरारों का कारण और उपाय सुझाने के लिए लैटर लिखा है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.