ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

उपराष्ट्रपति चुनाव में DMK सांसद तिरुचि सिवा बन सकते हैं I.N.D.I.A. ब्लॉक के उम्मीदवार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 18, 2025

मुंबई, 18 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने उम्मीदवार की तलाश तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, डीएमके के राज्यसभा सांसद तिरुचि सिवा का नाम सबसे आगे चल रहा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी दी कि सिवा को उम्मीदवार बनाना एक रणनीतिक कदम हो सकता है। इससे मुकाबला तमिलनाडु के दो नेताओं के बीच होगा, क्योंकि एनडीए ने पहले ही वहां के नेता सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। हालांकि, विपक्षी गठबंधन में समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद का नाम भी चर्चा में है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली आवास पर I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर मंथन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

दूसरी ओर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि उनकी पार्टी चाहती है कि उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्विरोध हो। नड्डा ने बताया कि इसके लिए विपक्ष से भी बातचीत जारी है और सर्वसम्मति बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी पहले ही सीपी राधाकृष्णन के नाम का समर्थन कर चुके हैं।

इधर, आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस ने भी राधाकृष्णन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। पार्टी सांसद मदिला गुरुमूर्ति ने जानकारी दी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी से इस संबंध में बातचीत की थी। वाईएसआर कांग्रेस के लोकसभा में चार और राज्यसभा में सात सांसद हैं, जिनके समर्थन से एनडीए को मजबूती मिलेगी। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 20 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 9 सितंबर को होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त तय की गई है, जबकि 25 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। उपराष्ट्रपति पद खाली होने की स्थिति तब बनी जब मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा दे दिया। धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 तक था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.