ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के तनाव का असर, भारत से 60 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 24, 2025

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से भारत से मिडिल ईस्ट के लिए आने-जाने वाली हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बढ़ते तनाव और कुछ देशों द्वारा अपना एयरस्पेस बंद करने के कारण अब तक 60 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से 48 फ्लाइट्स को रद्द किया गया, जबकि जयपुर से 6 उड़ानों को कैंसिल किया गया है। जयपुर से रद्द की गई उड़ानों में मिडिल ईस्ट जाने और वहां से आने वाली तीन-तीन फ्लाइट्स शामिल हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से अबु धाबी और शारजाह जाने वाली दो फ्लाइट्स को यूएई और कतर के एयरस्पेस बंद होने के कारण रद्द करना पड़ा। वहीं, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लंदन, अबु धाबी, दुबई, कुवैत और दोहा से आने वाली पांच उड़ानें भी रद्द हो चुकी हैं। अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट SG-55 को भी कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि अब एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में हवाई मार्ग धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, इसलिए एयरलाइन आज से इन क्षेत्रों के लिए उड़ानों का संचालन फिर से शुरू करेगी। यूरोप से आने-जाने वाली उड़ानें जो पहले रद्द कर दी गई थीं, अब धीरे-धीरे पुनः शुरू की जा रही हैं, जबकि अमेरिका और कनाडा के पूर्वी तट से सेवाएं भी जल्द शुरू होंगी। इस तनाव की शुरुआत 23 जून की रात को हुई जब ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों का जवाब देते हुए कतर स्थित अमेरिका के अल-उदीद मिलिट्री बेस पर छह मिसाइलें दागीं। इसके तुरंत बाद कतर, बहरीन, यूएई, इराक और कुवैत ने सुरक्षा कारणों से अपने एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

इस स्थिति में एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपनी सेवाओं पर सावधानीपूर्वक निर्णय लेना शुरू कर दिया है। इंडिगो ने कहा है कि जैसे-जैसे मिडिल ईस्ट के एयरपोर्ट फिर से खुल रहे हैं, कंपनी वहां उड़ानें सावधानी से बहाल कर रही है और पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। स्पाइसजेट ने भी चेताया है कि मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस बंद होने से कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। अकासा एयर ने जानकारी दी है कि मौजूदा हालात को देखते हुए मिडिल ईस्ट की उड़ानें बाधित हो सकती हैं, लेकिन सभी सेवाएं केवल सुरक्षित एयरस्पेस से ही चलाई जाएंगी। इस बीच इजराइल से 160 भारतीयों को लेकर लौट रहा एक विमान भी प्रभावित हुआ। यह विमान जॉर्डन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन एयरस्पेस प्रतिबंधों के चलते उसे कुवैत डायवर्ट करना पड़ा। यह फ्लाइट J91254 सोमवार को अम्मान से कुवैत होते हुए दिल्ली जा रही थी, लेकिन ईरानी हमलों के बाद उसे बीच रास्ते में दिशा बदलनी पड़ी। एअर इंडिया ने कतर में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हुए हमले के बाद मिडिल ईस्ट के लिए अपनी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से रोक दी थीं। एयरलाइन ने कहा कि उसकी कोई दूसरी फ्लाइट कतर नहीं गई है और न ही वहां कोई विमान खड़ा है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की कतर की राजधानी दोहा के लिए 25 वीकली फ्लाइट्स हैं, जो कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से संचालित होती हैं। इसके अलावा दोहा से एयरलाइन के पास आठ वन-स्टॉप डेस्टिनेशन भी हैं, जिनमें बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.