ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों पर राहुल गांधी को EC का नोटिस, आयोग ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 24, 2025

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक पत्र भेजकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के उनके आरोपों पर चर्चा के लिए बुलाया है। यह पत्र 12 जून को मेल और उनके आवास दोनों पर भेजा गया। आयोग ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत में चुनावी कानून, नियमों और आयोग के निर्देशों के अनुसार बहुत सख्ती से चुनाव कराए जाते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया विधानसभा क्षेत्र स्तर पर केंद्रीकृत प्रणाली से संचालित की गई थी। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि इस चुनावी प्रक्रिया में 1,00,186 से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर, 288 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 139 जनरल ऑब्जर्वर, 41 पुलिस ऑब्जर्वर, 71 खर्च ऑब्जर्वर और 288 रिटर्निंग ऑफिसर तैनात किए गए थे। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से 1,08,026 बूथ एजेंट मौजूद थे, जिनमें कांग्रेस के 28,421 प्रतिनिधि भी शामिल थे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग की गई और यही रणनीति बिहार सहित उन राज्यों में दोहराई जाएगी जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में महज पांच महीनों में 8% वोटरों की बढ़ोतरी हुई, कुछ बूथों पर यह बढ़ोतरी 20 से 50% तक देखी गई। राहुल का दावा है कि BLO द्वारा अज्ञात लोगों के नाम से वोट डालने की खबर दी गई और मीडिया ने भी बिना पते वाले हजारों मतदाताओं का पता लगाया, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह अलग-अलग गड़बड़ियां नहीं बल्कि वोटों की चोरी है और इसे छिपाना ही कबूलनामा है। राहुल ने मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट और मतदान केंद्रों की CCTV फुटेज जारी करने की मांग की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि यह कांग्रेस की हार की हताशा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं और बिना तथ्यों के अंधेरे में तीर चला रहे हैं। फडणवीस ने यह भी कहा कि राहुल को यह पोस्ट करने से पहले अपने पार्टी सहयोगियों से बात करनी चाहिए थी, जिससे कांग्रेस के भीतर संवाद की कमी उजागर न होती। फडणवीस ने उन सीटों के उदाहरण भी गिनाए जहां वोटर्स की संख्या बढ़ी और कांग्रेस या उसके सहयोगी जीते। उन्होंने बताया कि पश्चिमी नागपुर में 7% वृद्धि के बावजूद कांग्रेस के विकास ठाकरे ने जीत दर्ज की, उत्तर नागपुर में भी 7% वृद्धि के साथ नितिन राउत ने जीत हासिल की। पुणे के वडगांव शेरी में 10% और मुंब्रा में 9% वोटर वृद्धि के बावजूद शरद पवार गुट के प्रत्याशी चुनाव जीते।

राहुल गांधी की मांग थी कि चुनाव आयोग वोटिंग सेंटर की वेबकास्टिंग की CCTV फुटेज सार्वजनिक करे, लेकिन आयोग ने यह मांग खारिज करते हुए कहा कि इससे वोट देने वाले और वोट न देने वाले मतदाताओं की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। इस पूरे विवाद के बीच जनवरी 2024 का चंडीगढ़ मेयर चुनाव भी चर्चा में आ गया है, जहां भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए चुनाव अधिकारी पर धांधली के आरोप लगे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CCTV फुटेज की जांच में छेड़छाड़ सामने आई थी, जिसके बाद दोबारा वोटिंग कराई गई और चुनाव आयोग को नियमों में बदलाव करना पड़ा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.