ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

AAP विधायक अमानतुल्ला के घर ED की रेड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 10, 2023

मुंबई, 10 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आम आदमी पार्टी के एक और नेता के खिलाफ ED ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने अमानतुल्ला खान के घर छापा मारा। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक केस में की जा रही है। ED ने ये कार्रवाई दिल्ली एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की तरफ से दाखिल दो FIR के तहत की गई हैं। ये FIR दिल्ली वक्फ बोर्ड में नौकरियों में अनियमितताओं से जुड़ी हैं। अमानतुल्ला खान वक्फ बोर्ड में चेयरमैन हैं। इस मामले में दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो ने 16 अगस्त 2022 को अमानतुल्ला को गिरफ्तार किया था। उन्हें 28 दिसंबर 2022 को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं, दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि जैसे-जैसे कड़ियां जुड़ती जा रही हैं, जंजीर बनती जा रही है।

वहीं, इस वक्त आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता दो अलग मामलों में कस्टडी और जेल में हैं। ये नेता हैं, सत्येंद्र जैन, जो आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं, मनीष सिसोदिया, जो शराब नीति घोटाले में CBI की कस्टडी में हैं और संजय सिंह, जो शराब नीति घोटाले में ED की कस्टडी में हैं। ED ने दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में 4 अक्टूबर को पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर 10 घंटे छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल ED की कस्टडी में हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.