ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

दिल्ली के जिम में इंजीनियर की ट्रेडमिल पर करंट लगाने से मौत, जिम संचालक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 20, 2023

मुंबई, 20 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के रोहिणी इलाके में जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए एक इंजीनियर की मौत हो गई। ट्रेडमिल में करंट फैलने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, जिम संचालक अनुभव दुग्गल को लापरवाही से जुड़ी धाराओं के तहत​​​​​ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में तकनीकी जांच के लिए एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। साथ ही पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम सक्षम था। वो 24 साल का था और पेश से इंजीनियर था। सक्षम अपने परिवार के साथ दिव्य ज्योति अपार्टमैंट सेक्टर-19 रोहिणी में रहता था। वो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वो गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करता था और रोहिणी सेक्टर-15 के एक जिम में वर्कआउट करता था।

तो वहीं, हादसे के बाद जांच के लिए क्राइम और FSL की टीम रोहिणी सेक्टर 15 में जिम्प्लेक्स फिटनेस जोन नाम से चल रहे जिम में पहुंची। जांच के बाद FSL की टीम ने पुलिस को बताया कि ट्रेडमिल के मेटल पार्ट में करंट आ रहा है। उसके पास से जा रहा एक तार शॉर्ट है, जो मेटल से टच हो रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी जब्त कर लिया है। उनके मुताबिक, फुटेज में नजर आ रहा है कि सक्षम वर्कआउट करने के बाद जैसे ही ट्रेडमिल पर बैठते हैं, उन्हें करंट लग जाता है। जिसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है।

आपको बता दें, घटना के दौरान सक्षम का दोस्त केशव भी वहां मौजूद था। केशव ने पुलिस को बताया की, सक्षम एक ट्रेडमिल पर रनिंग करने के बाद रेस्ट करने के लिए ट्रेडमिल नंबर दो और तीन के बीच बैठ गया था। अचानक वो पीछे की ओर गिर गया। जब मैंने सक्षम को उठाने के लिए उसका हाथ पकड़ा तो मुझे करंट लगा। तब पता चला कि सक्षम को करंट लग रहा है। तुरंत ट्रेडमिल का स्विच बंद किया और लोगों की मदद से उसे उठाकर CPR दिया गया। शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.