ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में धमाका, SSP ने कहा, लो इंटेंसिटी का था, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 17, 2025

मुंबई, 17 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब में गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में धमाका हुआ है। यह धमाका एक पुलिसकर्मी के घर के करीब किया गया है। गांव रायमल में हुए इस धमाके की पुष्टि करते हुए बटाला के SSP सुहेल कासिम मीर ने कहा कि यह लो इंटेंसिटी धमाका था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीमें भी बुला ली गई हैं। पंजाब में अभी तक खालिस्तानी आतंकी संगठन पुलिस चौकी-थानों को निशाना बना रहे थे। अब पहली बार किसी पुलिसकर्मी के घर के पास धमाका किया गया है। पंजाब में इससे पहले 11 धमाके हो चुके हैं। एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने जानकारी दी कि ये एक लो-इंटेंसिटी धमाका था। ग्रेनेड हमला कहना अभी जल्दबाजी होगी। धमाके की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अधिक जानकारी सांझा की जा सकती है। पंजाब में ये 12वां धमाका है। जिनमें अधिकतर धमाके अमृतसर में रिपोर्ट हुए। जिसके बाद से ही बॉर्डर बेल्ट के थानों व पुलिस चौकियों में कुछ बदलाव किए गए हैं।

आपको बता दे, थानों और चौकियों के आसपास विशेष जाल और बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। यह व्यवस्था ग्रेनेड और अन्य विस्फोटकों को थाने के भीतर पहुंचने से रोकने के लिए की गई है। संवेदनशील इलाकों में CCTV कैमरे लगाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी लगाया गया है। पुलिस थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके। स्थानीय खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों और संगठनों पर निगरानी तेज कर दी गई है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.