ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

राजस्थान में राजस्व अदालतों के सरकारी वकीलों की फीस तीन गुना तक बढ़ी, 1 सितंबर से लागू होंगे नए नियम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 23, 2025

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान सरकार ने राजस्व अदालतों में पैरवी करने वाले सरकारी वकीलों की रिटेनरशिप फीस में बड़ा इजाफा किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी। सरकार के इस फैसले से रेवेन्यू बोर्ड से लेकर निचली अदालतों तक काम करने वाले वकीलों को सीधा फायदा मिलेगा। नई व्यवस्था में वकीलों को न केवल पैरवी की बढ़ी हुई फीस दी जाएगी, बल्कि मुकदमे से जुड़े कागज तैयार करने और अन्य जरूरी खर्चों के लिए भी अतिरिक्त राशि मिलेगी। उदाहरण के तौर पर, अब टाइपिंग के हर पेज पर 25 रुपए और फोटोकॉपी पर 2 रुपए मिलेंगे। इसी तरह जवाबदावा और ड्राफ्टिंग पर 700 रुपए तय किए गए हैं। इसके अलावा स्टेशनरी, फाइल कवर, टैग, अधिवक्ता कल्याण कोष और सत्यापन शुल्क जैसी मदों में भी बढ़ोतरी की गई है। रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में काम करने वाले स्टेट एडवोकेट को अब हर महीने 11,250 रुपए मिलेंगे, जबकि एडिशनल स्टेट एडवोकेट को 10,200 रुपए और डिप्टी स्टेट एडवोकेट को 9000 रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह संभागीय आयुक्त और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त की अदालतों में पैरवी करने वाले सरकारी वकीलों को 6000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

जिला स्तर पर भी फीस में संशोधन किया गया है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, नागौर, पाली, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर सहित कुछ जिलों के कलेक्टर और एडीएम कोर्ट में पैरवी करने वाले वकीलों को 6000 रुपए मासिक मिलेंगे। वहीं बूंदी, झालावाड़, टोंक, जालोर, सिरोही, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, बारां और राजसमंद जैसे जिलों में यह राशि 4500 रुपए होगी। बांसवाड़ा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर, धौलपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और करौली में यह फीस 3000 रुपए तय की गई है। राजस्व अपीलीय प्राधिकारी की अदालत और उनके कैम्प कोर्ट में पैरवी करने वाले वकीलों को भी 3000 रुपए मासिक दिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस फैसले से पैरवी की गुणवत्ता बेहतर होगी और वकीलों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.