ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच शुरू हुई फेरी सर्विस, साढ़े 3 घंटे का होगा सफर, बैठ सकेंगे 150 लोग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 14, 2023

मुंबई, 14 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच फेरी सर्विस शुरू हो गई। यह फेरी तमिलनाडु के नागापट्टिनम से श्रीलंका के कांकेसंथुरई (जाफना के पास) के बीच चलेगी। इसमें 150 लोग बैठ सकेंगे।फेरी सर्विस को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अच्छी शुरुआत बताया। साथ ही कहा कि हमारा फोकस कनेक्टिविटी, कोऑपरेशन और कॉन्टैक्ट्स पर है। यह हमारी पड़ोसी फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है। भविष्य में हमारा ग्रिड कनेक्शन, पाइपलाइंस और इकोनॉमिक कॉरिडोर का भी प्लान है। फेरी का शुरू होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई पीएम रानिल विक्रमसिंघे की सकारात्मक कोशिशों का ही परिणाम है। भारत ने श्रीलंका को बता दिया था कि वहां रहने वाले तमिल समुदाय की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा, ताकि वे सम्मानजनक जिंदगी जी सकें। इसी साल जुलाई में ही दोनों देशों के नेताओं ने इस पर सहमति जता दी थी।

तो वहीं, अफसरों के मुताबिक, फेरी का संचालन भारत का शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया कर रहा है। इसमें 150 यात्री सफर कर सकते हैं। तमिलनाडु के नागापट्टिनम से श्रीलंका के कांकेसंथुरई के बीच की दूरी 60 नॉटिकल मील (110 किमी) है। सामुद्रिक परिस्थितियों के हिसाब से फेरी यह दूरी करीब साढ़े तीन घंटे में तय कर लेगी। साथ ही, जयशंकर ने कहा कि मोदी जाफना पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे, ये कोई नहीं भूल सकता। उनकी प्रतिबद्धता श्रीलंका में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, कल्चरल सेंटर्स और हॉस्पिटल्स में देखी जा सकती है। हमने क्षेत्र के सभी देशों के विकास के लिए सागर (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) पॉलिसी बनाई है। भारतीय विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि भारत का मकसद लिविंग का आसान बनाना है। इसके लिए ही फेरी सर्विस शुरू की गई है। एयर कनेक्टिविटी से पहले जरूरी है कि वीजा आसानी से मिले, ताकि पर्यटन बढ़े।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.