ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्ट्रियों में धमाके के बाद लगी आग, 11 लोगों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 17, 2023

मुंबई, 17 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्ट्रियों में धमाके के बाद आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसे रंगपालयम और किचनायकनपट्टी गांव में हुए। तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 3-3 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को एक-एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

पुलिस ने बताया कि रंगपालयम की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद आग लग गई। आग को पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू वर्कर्स ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझा दिया। यहां मलबे से 7 जले हुए शव बरामद किए गए। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। ये लोग यहां काम करने वाले मजदूर हो सकते हैं। तीन लोग हादसे में झुलस गए थे। बाद में तीनों की मौत हो गई। दूसरा हादसा किचनायकनपट्टी गांव की पटाखा फैक्ट्री में हुआ। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां दो महिला मजदूरों को बचा लिया गया। इन्हें इलाज के लिए श्रीविल्लीपुत्तूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.