ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शॉर्ट सर्किट से आग, 3 विभागों के दस्तावेज और सामान जले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 20, 2025

मुंबई, 20 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित कोषालय (ट्रेजरी), महिला एवं बाल विकास विभाग और एक अन्य विभाग के कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। गनीमत रही कि मौजूद अधिकारी और कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित बिजली विभाग की डीपी में डबल फेस मिलने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे इन दफ्तरों में आग लग गई। इस हादसे में ट्रेजरी ऑफिस के दस्तावेज, महिला एवं बाल विकास विभाग के कंप्यूटर, फर्नीचर, सीपीयू, की-बोर्ड और कुछ महत्वपूर्ण फाइलें जलकर नष्ट हो गईं। इसके अलावा एसबीआई विभाग में रखा कुछ सामान भी आग की चपेट में आ गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने कोषालय, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य प्रभावित कार्यालयों के साथ बिजली विभाग की डीपी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। तीनों कार्यालयों में रखा सामान जलकर राख हो गया है, जबकि धुएं के कारण पूरे ऑफिस की दीवारें और फर्नीचर काले पड़ गए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घटना की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.