ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बिटकॉइन लूट और किडनैपिंग केस में पूर्व विधायक नलिन कोटडिया समेत 14 को उम्रकैद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

मुंबई, 29 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट की एसीबी अदालत ने 2018 के चर्चित बिटकॉइन लूट और अपहरण मामले में शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस निरीक्षक अनंत पटेल समेत कुल 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। यह मामला तब सामने आया था जब सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया कि अमरेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के बहाने उन्हें अज्ञात जगह ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद दबाव डालकर उनके 12 करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। इस साजिश में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया की भी संलिप्तता पाई गई थी।

जांच के दौरान शैलेश भट्ट ने अपने ही साथी किरीट पलाडिया पर भी पुलिस के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया था। बाद में CID जांच में यह सच साबित हुआ कि इस पूरे खेल की योजना किरीट पलाडिया ने ही बनाई थी। गुजरात सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच अहमदाबाद CID को सौंपी थी। उसी दौरान अमरेली के एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया की भूमिका सामने आने के बाद वे फरार हो गए थे और उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। सितंबर 2018 में कोटडिया महाराष्ट्र के धुले से पकड़े गए थे, जहां वे अपने एक परिचित के घर में छिपे हुए थे। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अब अदालत ने सभी 14 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.