ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पूर्व NSG कमांडो बजरंग सिंह ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 2, 2025

मुंबई, 02 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ से आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग्स तस्कर और पूर्व NSG कमांडो बजरंग सिंह को गिरफ्तार किया है। टीम को उसके दुश्मन से मिली अहम जानकारी के आधार पर उसके ठिकाने तक पहुंचने में सफलता मिली। बजरंग सिंह पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। बजरंग सिंह साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के दौरान होटल ताज में आतंकियों से मुकाबला करने वाली NSG कमांडो टीम का हिस्सा रह चुका है। बाद में उसने तेलंगाना और ओडिशा से गांजे की तस्करी कर राजस्थान लाना शुरू किया और देखते ही देखते वह ड्रग्स का बड़ा नाम बन गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बजरंग सिंह पहले भी हैदराबाद के पास 2 क्विंटल गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस पर सीकर समेत कई जिलों में केस दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह बड़े पैमाने पर गांजा राजस्थान लाकर छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर सप्लाई करता था। बजरंग सिंह की पृष्ठभूमि भी उतनी ही दिलचस्प है। 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने के बाद उसकी लंबी-चौड़ी कद-काठी देखकर उसका चयन बीएसएफ में हुआ, जहां उसने पंजाब, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान में तैनाती के दौरान सीमाओं की सुरक्षा और नक्सलवाद से जुड़े अभियानों में हिस्सा लिया। वहीं से उसकी पहचान बनी और वह NSG में चुना गया। उसने 7 साल तक कमांडो के रूप में सेवा दी।

साल 2021 में रिटायरमेंट के बाद उसने गांव लौटकर राजनीति में हाथ आजमाया और पत्नी को प्रधान का चुनाव भी लड़ाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान परिचितों के जरिए उसे ड्रग्स तस्करी का रास्ता मिला और उसने दोस्तों के साथ मिलकर इस कारोबार को बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया। करीब दो महीने से ANTF उसकी तलाश में थी। टीम को जानकारी मिली कि बजरंग सिंह हमेशा अपने विश्वस्त उड़िया कुक को अपने साथ रखता है। इसी सुराग से जांच आगे बढ़ी और रतनगढ़ में सर्च के दौरान ATS और ANTF की टीम ने उसे बुलेट बाइक पर जाते हुए पकड़ लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.