ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

गोल्ड स्मगलिंग केस, कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की सुनवाई टली, नहीं मिली जमानत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 12, 2025

मुंबई, 12 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव जो गोल्ड तस्करी केस में गिरफ्तार है उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी गई है। बेंगलुरु की स्पेशल अदालत ने 14 मार्च के बाद जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। रान्या को 14 करोड़ के सोने के साथ 3 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 4 मार्च को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इससे पहले मंगलवार को रान्या के दोस्त तरुण राजू को पुलिस ने अरेस्ट किया था। राजू बेंगलुरु के एट्रिया होटल के मालिक का पोता है। एक्ट्रेस के दोस्त को सोमवार को बेंगलुरु में विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पांच दिनों के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की हिरासत में भेज दिया। रान्या की शादी आर्किटेक्ट जतिन हुक्केरी से होने के बाद तरुण राजू और एक्ट्रेस के बीच मतभेद शुरू हो गया था। इसके बावजूद दोनों मिलकर सोने की तस्करी कर रहे थे। इधर, एक्ट्रेस रान्या पर एयरपोर्ट के VIP प्रोटोकॉल का फायदा उठाने का आरोप लगा है। उनके सौतेले पिता और कर्नाटक के DGP डॉ. के रामचंद्र राव पर उनकी मदद का आरोप है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) गौरव गुप्ता को DGP डॉ. के रामचंद्र राव की भूमिका की जांच करके एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है।

आपको बता दें, कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कहा- रान्या एक साल में 27 बार दुबई गईं। रान्या के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को रान्या के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.