ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में 1 दिसंबर को होगी सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 21, 2023

मुंबई, 21 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में 1 दिसंबर को सुनवाई होगी। अदालत ने उन याचिकाओं को सुनवाई के लिए लिस्टेड किया, जिनमें UCC लागू करने की मांग की गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर पहले ही फैसला कर लिया होता तो हम कुछ नहीं कर सकते थे। एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन की अगुआई वाली बेंच ने कहा, मार्च में शीर्ष कोर्ट की संविधान पीठ ने एक याचिका पर विचार करने से मना कर चुकी है। ये पिटीशन वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने 'जेंडर न्यूट्रल' और 'रिलीजन न्यूट्रल' कानूनों के लिए दायर की थी। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वालों में भी उपाध्याय शामिल हैं। शीर्ष कोर्ट ने याचिकाओं पर आगे सुनवाई स्थगित करते हुए कहा कि कार्यवाही के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। साथ ही उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में जिन दस्तावेजों का जिक्र किया था, उन्हें भी पेश नहीं किया।

तो वहीं, अप्रैल में हाईकोर्ट के तब चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा था कि उपाध्याय की याचिका प्रथम दृष्टया विचारणीय नहीं है। उन्होंने उपाध्याय से उन दस्तावेजों को प्रस्तुत करने को कहा, जो सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गईं। इस पर हाईकोर्ट को बताया गया कि शीर्ष अदालत ने मार्च में उपाध्याय की याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया था। साथ ही कहा था कि मामला विधायी क्षेत्र में आता है और 2015 में उपाध्याय ने UCC के संबंध में एक याचिका वापस भी ले ली थी। हाईकोर्ट के समक्ष उपाध्याय की याचिका के अलावा चार और याचिकाएं हैं जिनमें दलील दी गई है कि भारत को तत्काल समान नागरिक संहिता की जरूरत है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.