ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

उत्तर भारत में भारी बारिश से तबाही, कई राज्यों में सड़कें बंद और यात्राएं स्थगित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

मुंबई, 01 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में रविवार से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिमला जिले के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात भूस्खलन हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में राज्य को आपदाग्रस्त घोषित किया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित पांच राष्ट्रीय राजमार्ग और लगभग 800 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। कुल्लू समेत दस जिलों में सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रखने पड़े।

उत्तराखंड में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। केदारनाथ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक रोक दिया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भूस्खलन से 12 मकान ढह गए। हरियाणा में छह जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिरसा में एक नहर टूटने से करीब 50 एकड़ फसल पानी में डूब गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक राज्य की 2.50 लाख एकड़ जमीन पर खड़ी फसलें नष्ट हो चुकी हैं और करीब 40 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। हथिनीकुंड बैराज से सोमवार सुबह 29,313 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिल्ली सरकार को बाढ़ अलर्ट जारी करना पड़ा।

पंजाब के नौ जिलों—फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला—में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। यहां अब तक 1312 गांव प्रभावित हुए हैं। भाखड़ा डैम में जलस्तर बढ़ने के बाद फ्लड गेट्स को चार-चार फीट तक खोलना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से भी दुखद खबर सामने आई है। मणिमहेश यात्रा पर निकले चार श्रद्धालुओं के शव बरामद किए गए हैं। राज्य में 25 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.