ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 28, 2025

मुंबई, 28 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस समीर जैन की अदालत ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऐसे मामलों में गहराई से जांच करें और असली गुनहगारों तक पहुंचें। कोर्ट ने कहा कि साइबर अपराधों में सिर्फ छोटे आरोपियों को नहीं, बल्कि असली किंगपिन को पकड़ना जरूरी है। सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि इन मामलों में कई तकनीकी चुनौतियां आती हैं। कई आरोपी विदेशों में बैठकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उनका आईपी एड्रेस भी देश के बाहर का होता है, जिससे जांच में मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इसके बावजूद पुलिस तकनीक के सहारे मुख्य अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस दौरान डीजीपी राजीव शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में शामिल हुए, जबकि जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, साइबर क्राइम डीआईजी, एसपी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

सुनवाई के दौरान न्यायमित्र आदर्श सिंघल ने अदालत को बताया कि साइबर फ्रॉड में शामिल कई आरोपी खुद नहीं जानते कि वे किसी ठगी में फंस चुके हैं। असली मास्टरमाइंड युवाओं को आसान कमाई के लालच में इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस जिन आरोपियों को पकड़ती है, वे अक्सर बड़े सिंडिकेट का हिस्सा होते हैं, लेकिन जांच उन तक नहीं पहुंच पाती। कोर्ट ने इस पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे कि ऐसे आरोपियों को जमानत देते समय किन शर्तों को शामिल किया जाए, ताकि वे दोबारा अपराध न करें। डीजीपी राजीव शर्मा और पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने अदालत से समय मांगते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड पर प्रभावी नियंत्रण और बेल के सुधारात्मक नियमों को लेकर वे सोमवार तक एक विस्तृत व्हाइट पेपर पेश करेंगे। अदालत ने इस पर सभी लंबित जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 6 नवंबर तय की है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.